बेंगलुरु में हुए इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की कास्ट के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और रकुल प्रीत सिंह मौजूद थे। इस इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और कंपोजर ए.आर. रहमान भी शामिल हुए। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा व यश द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।