Ramayana Teaser: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर ‘रामा’ लॉस एंजिल्स में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर की उपस्थिति में अनवील किया गया, जिसे प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रणबीर कपूर ने भगवान राम को ‘अरबों लोगों की अंतरात्मा का रखवाला’ बताया और अब इस महाकाव्य की पहली आधिकारिक झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर दुनिया के सामने आएगी।