Ramayana Movie Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। ‘रामायण’ के निर्माताओं ने गुरुवार (3 जुलाई) को रणबीर कपूर, यश और अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनीत फिल्म की पहली झलक पेश की। पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम एवं यश रावण की भूमिका में हैं। जबकि साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। ‘रामायण’ में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं। जबकि रवि दुबे भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हैं