Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। 2010 के एक 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में हाल ही में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया। लेकिन मुश्किल घड़ी में इंडस्ट्री के कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं।