Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (29 मई) को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। सिंह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे जो भाई आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हो गए हैं, वे भी अपनी आत्मा की आवाज सुनकर किसी दिन भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे