Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक कारखाने में विस्फोट से दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आसींद के थानाधिकारी हंसपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात को करजालिया पंचायत के नारायणपुर गांव में मावा फैक्ट्ररी में हुआ जहां बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महादेव गुर्जर (35) और राधेश्याम गुर्जर (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई।
उन्होंने बताया कि कारखाने में काम करने वाले अन्य मजदूर दिवाली के कारण छुट्टी पर थे। महादेव और राधेश्याम दोनों काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की सड़कों पर छाया भगवा, यूनुस सरकार पर फूटा हिंदूओं का गुस्सा, 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम