राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार, 13 उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात SDM को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। मगर उनकी गिरफ्तारी होती है बवाल मच गया। विधायक के समर्थकों ने जमकर तांडव मचाना शुरू कर दिया। मीणा के समर्थकों ने जमकर आगजनी और पथराव किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के समय एसडीएम समरावता गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे। इन ग्रामीणों ने अपनी एक मांग को लेकर वोटिंग का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। घटना के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था। मगर उनकी गिरफ्तारी होते ही उनके समर्थकों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया।
नरेण मीणा के समर्थकों ने काटा बवाल
राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने बुधवार रात को जमकर बवाल मचाया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की और 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस बल ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की। जिसके बाद मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिए । घटना के बाद समरवता गांव में वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।
नरेश मीणा पर कानूनी कार्रवाई होगी- एडिशनल एसपी
नरेश मीणा के समर्थकों ने बुधवार देर रात तक जमकर आगजनी और पथराव किए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मीणा के 100 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है। वहीं, टोंक के एसपी विकास सांगवान के बताया कि नरेश मीणा मतदान केंद्र के अंदर आए और एसडीएम के साथ मारपीट की। एडिशनल एसपी ने नरेश मीणा को तुरंत हटा दिया और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरएएस अधिकारियों के संघ की बड़ी चेतावनी
वहीं, दूसरी और आरएएस अधिकारियों के संघ ने मीणा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए और चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर बृहस्पतिवार से पूरे राज्य में ‘पेन डाउन’ हड़ताल की जाएगी। ये पूरा विवाद उस समय खड़ा हुआ जब देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की कचरावता ग्राम पंचायत के समरावत गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर रखा था। ग्रामीणों का कहना था कि पहले उनका गांव उनियारा उपखंड में था, लेकिन पिछली सरकार में गांव को देवली उपखंड में कर दिया था।
क्या था पूरा मामला?
उनियारा को देवली उपखंड में करने पर ग्रामीण नाराज हैं और चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। ग्रामीण मांग कर है कि उनके गांव को फिर से उनियारा उपखंड में शामिल किया जाए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से समझाकर मतदान कराने की कोशिश कर थे, इसी दौरान मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी पहुंच जाते हैं। नरेश मीणा और मालपुरा SDM अमित चौधरी के बीच बहस हो गई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इसी बात पर तैश में आकर नरेश मीणा ने एसडीएम के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में बिगड़े हालात, ग्रामीणों ने नरेश मीणा को पुलिस हिरासत से छुड़ाया; SDM को मारा था थप्पड़