‘Raja Shivaji’ Teaser: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें वे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में ‘स्वराज्य’ के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। यह भव्य ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी, जिसमें संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।