Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस का कहना है कि राज्य में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी 25 वर्षीय पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस के इस खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है