हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे के विवादास्पद ‘पटक पटक के मारेंगे’ वाली टिप्पणी पर उनके खिलाफ जोरदार जवाबी हमला किया। राज ने कहा, ‘मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे’…तुम मुंबई आओ। मुंबई के समुंदर में डुबो-डुबो के मारेंगे।’