Delhi-NCR Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन राजधानी मे आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होगी। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। बारिश के साथ बिजली चमकेगी और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गरज के साथ छींटे पड़ने पर हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है