Quetta Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में IED ब्लास्ट की बड़ी खबर सामने आई है। यह धमाका पाकिस्तानी सेना के ऊपर किया गया है। इसमें 10 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। धमाके के बाद BLA ने ये भी कहा है कि उसकी ओर से पाकिस्तानी सेना पर हमले जारी रहेंगे