(खबरें अब आसान भाषा में)
Queen 2: कंगना रनौत अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल ‘क्वीन 2’ के साथ ‘रानी’ के किरदार में वापसी करने जा रही हैं, जिसकी शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। निर्देशक विकास बहल की इस फिल्म में रानी एक ‘सिटी गर्ल’ के रूप में नजर आएगी और यह कहानी उसके आत्म-बोध की एक नई यात्रा पर आधारित होगी।