रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद की एक कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री लावरोव ने वीडियो संबोधन में कहा कि पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और उनकी भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है