Putin India Visit: इस दौरे के दौरान कई समझौते और MoU पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। दोनों देश लोगों के बीच बेहतर रिश्ते, आवागमन, संस्कृति और वैज्ञानिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। मुख्य ध्यान जिन क्षेत्रों पर है, उनमें शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर और कनेक्टिविटी शामिल हैं। बढ़ते व्यापार को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए ये सभी क्षेत्र बेहद जरूरी हैं