(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi traffic advisory: हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा के बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को प्रशासनिक जरूरतों का हवाला देते हुए शुक्रवार के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर आने के बाद जारी की गई है।