पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली से विवाद में एक बुर्जुग की बेरहमी से हत्या कर कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आया है जो रूह कंपा देने वाला है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के लोग कैसे एक दूसरे पर तलवार से हमला कर रहे हैं।