Promotor’s Stake Sale Good or Bad: इस साल 2024 के पहले छह महीनों में 37 कंपनियों के प्रमोटर्स ने 10.5 अरब डॉलर (लगभग 87,400 करोड़ रुपये) के शेयर बेचे। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में सबसे बड़ी बिकवाली है। अब सवाल उठता है कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम होने वाले स्टॉक में पैसे लगाने चाहिए या नहीं?