Prayagraj Traffic Update: महाकुंभ में भारी संख्या श्रद्धालुओं के उमड़ने के कारण संगम नगरी प्रयागराज में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। संगम पहुंचने के सभी रास्तों पर 10-10 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। रविवार को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर 20 से 25 किमी तक सैकड़ों गाड़ियां कतार में खड़े देखे गए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण नेशनल हाईवे 30 पर भीषण जाम लग गया है