Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बोलेरो कार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 19 लोग घायल हो गए। बोलेरो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज आ रही थी