श्रवण पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। वो सीमा पर गांव ‘चक तरां वाली’ का है। श्रवण, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बार-बार भारतीय सेना के जवानों की मदद करता रहा। जब सैनिक हाई अलर्ट पर आगे की चौकियों पर तैनात थे, तब यह छोटा सा बच्चा उनके लिए जरूरी सामान पहुंचाने को अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारी बना चुका था