(खबरें अब आसान भाषा में)
मेहसाणा के बदलपुरा गांव के रहने वाले किस्मतसिंह चावड़ा, उनकी पत्नी और 3 साल की मासूम बच्ची… ये वो चेहरे हैं जो पिछले 18 दिनों से लीबिया में खौफ का मंजर जी रहे थे। 29 नवंबर को यह परिवार दुबई के रास्ते पुर्तगाल जाने के लिए निकला था, लेकिन लालची एजेंटों ने उन्हें धोखे से लीबिया में उतार दिया।