Pooja Pal News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चायल क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (SP) की विधायक पूजा पाल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके पति के हत्यारे गैंगस्टर अतीक अहमद को मौजूदा बीजेपी सरकार की अपराध विरोधी नीतियों ने जमीन पर ला दिया