Polycab Share Price: दिसंबर 2024 तिमाही में अच्छे नतीजे देने के बावजूद पॉलीकैब के शेयरों में आज गिरावट आई है। इसका मार्जिन अनुमान से ज्यादा रहा है। कर बाद मुनाफा यानि PAT 12 फीसदी बढ़ा है। लेकिन इतने अच्छे नतीजों के बावजूद शेयर गिरा है। माना जा रहा है कि शेयरों में किसी एक फंड का पैसा ज्यादा लगने की वजह से भी शेयरों में बिकवाली बढ़ी है। समझिए क्या है इस शेयर के टूटने की असली वजह। 22 जनवरी को कारोबार के अंत में पॉलीकैब इंडिया के शेयर 6.63 फीसदी गिरकर 6125 रुपए पर बंद हुआ है