Polycab Share Price: वायर और केबल सेक्टर की दिग्गज कंपनी पॉलीकैब इंडिया ने मंगलवार 6 मई को अपने अबतक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी ने शेयरधारकों को ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हर शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है। यह पिछले 6 सालों में सबसे बड़ा डिविडेंड है। कंपनी ने बताया कि अभी इस फैसले पर शेयरधारकों की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी लिया जाना बाकी है