#OperationSindoor | रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल बख्शी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, “एयरफोर्स ने करके दिखाया. आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह एयर और आर्टिलरी की मिक्स स्ट्राइक है. पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा और पाकिस्तान ने कहानियां बनानी शुरू कर दी होंगी. अब खेल शुरू हो गया है, अब यह अंत तक ही जाएगा. हमें एक बात याद रखनी होगी कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर लेने के लिए हमला ही एकमात्र उपाय नहीं है. हमें धीरे-धीरे उस पर कब्जा करना शुरू करना होगा.”