भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां नंवबर महीने में घटकर 56.5 पर आ गई है, जो इसके पिछले महीने 57.5 रही थी। यह संयुक्त रूप से पिछले 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बढ़ते कॉम्पिटीशन और कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी का असर फैक्ट्री उत्पादन पर पड़ा है, जिसके कारण यह गिरावट आई है। हालांकि त्यौहारी सीजन के चलते पिछले महीने मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ी थी, लेकिन यह फिर से सितंबर के 56.5 के स्तर पर आ गया