PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से फ्रांस के दौरे के बाद सीधा अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को नई गति और दिशा देगी