प्रधानमंत्री अपने गृह प्रदेश के दौरे के दौरान ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे। यह एक किलोमीटर लंबी यात्रा होगी जिसमें 108 घोड़े शामिल होंगे। पीएम मोदी राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह गांधीनगर में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा भी करेंगे।