PM Modi skip Russia visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौ मई को रूस की ‘विक्ट्री डे’ परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ पर यह परेड आयोजित की जाएगी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था