PM Modi Mahakumbh Visit Live: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 फरवरी 2025) माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद वह संगम तट पर ही मां गंगा की पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी