PM Modi in Kerala: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब केरल में दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75 फीसदी ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। उन्होंने कहा कि ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था अब वो केरल और विझिंजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा