PM Modi Jordan Visit: अम्मान एयरपोर्ट पर खुद जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर जॉर्डन की 2 दिन की यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है