PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की। इसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों समेत समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाना है। पीएम मोदी के जापान की राजधानी पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद दोनों नेताओं ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में मुलाकात की