PM Modi Gujarat Visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने के लिए नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के कारण सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य भी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साही भीड़ में मौजूद थे। कर्नल कुरैशी वडोदरा से हैं। उनके माता-पिता, बहन शायना सुनसारा और भाई मोहम्मद संजय कुरैशी भी रोड शो में मौजूद थे