PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी जनता के बीच जाकर विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम देगी। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, मूर्तियों की सफाई, फोटो प्रदर्शनी जैसे कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं