PM Modi 5-Nation Tour: पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में पीएम नरेंद्र मोदी घाना जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर वह बुधवार और गुरुवार को वहां रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। साथ ही यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा होगी