रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार की स्थापना साल 1748 में की गई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने स्वीडन या उसके हितों के लिए विशेष योगदान दिया हो। यह पुरस्कार खासतौर पर सार्वजनिक सेवा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है