PM Modi : जानकारी के मुताबिक, ये विस्फोटक कगालिपुरा इलाके में एक आश्रम के पास मिले। यह स्थान उस मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी को बाद में पहुंचना था। पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की जा रही नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यह संदिग्ध सामग्री मिली। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई