5 Points Messi New Delhi Tour: लियोनल मेसी सोमवार (15 दिसंबर) को नई दिल्ली पहुंचेंगे. तीन दिवसीय भारत दौरे पर मेसी ने पहले दिन कोलकाता और हैदराबाद का दौरा किया जबकि दूसरे दिन वह मुंबई पहुंचे. वह अपने भारत दौरे के आखिरी दिन नई दिल्ली पहुंचेंगे. जहां उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से होगी. इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट टीम के 2 सदस्यों से भी मिलेंगे. यह कार्यक्रम अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा. दिल्ली कार्यक्रम की 5 बड़ी बातें ये हैं.