Tue Nov 12 2024 03:51:51 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राहुल गांधी पर बरसे शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “राहुल गांधी लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने और उन्हें बदनाम करने से पीछे नहीं हटते हैं। चुनाव आयोग द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी वह डर, झूठ और भ्रांतियां फैलाना जारी रखते हैं… इस संबंध में अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग गया था। हमने उनसे कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जो नफरत फैलाता है और आचार संहिता व चुनाव आयोग के प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करता है, कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि यह संविधान के खिलाफ हैं।”
Tue Nov 12 2024 03:51:23 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में अमित शाह की जनसभा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र और झारखंड के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले शाह झारखंड पहुंचेंगे जहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे धनबाद में और कतरास में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जनसभा करेंगे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे और करीब शाम साढ़े 5 बजे वह घाटकोपर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर बोरीवली में शाम साढ़े 7 बजे एक और जनसभा करेंगे।
Tue Nov 12 2024 03:50:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी का पांच दिन में तीसरा महाराष्ट्र दौरा आज
प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए फिर पहुंचेंगे। पीएम मोदी आज तीन ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। सबसे पहले उनकी रैली दोपहर 1 बजे चिमूर में होगी। इसके बाद दूसरी शाम 4 बजकर 15 मिनट पर और तीसरी शाम साढ़े 6 बजे होगी।