Sat Nov 30 2024 02:32:00 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
ओडिशा सांसदों और विधायकों संग पीएम की बैठक पर क्या बोले समीर मोहंती?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओडिशा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक पर भाजपा नेता समीर मोहंती ने कहा, “उनका दौरा सभी के लिए प्रेरणादायी है…बैठक में कई बातें बताई गईं जैसे ओडिशा को आगे ले जाने के लिए जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है…”
Sat Nov 30 2024 01:59:02 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
चक्रवात ‘फेंगल’ के आज पुडुचेरी के तट से टकराने की संभावना
बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ आज पुडुचेरी में दस्तक दे सकता है। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान को देखते हुए शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Sat Nov 30 2024 01:58:10 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज संभल जाएगा सपा का डेलिगेशन
संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा का आज सातवां दिन है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर प्रदेश के संभल जाएगा। सपा का डेलिगेशन हिंसा की जांच के लिए संभल का दौरा करेगा। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।
Sat Nov 30 2024 01:58:00 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, DGP सम्मेलन में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 नवंबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वह अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।