Mon Dec 23 2024 02:34:34 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन ही इसका ऐलान किया था। दोनों योजनाओं के रजिस्ट्रेशन करने के लिए AAP कार्यकर्ता घर-घर आएंगे। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त में होगा।
Mon Dec 23 2024 02:34:24 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
क्राइम ब्रांच दर्ज कर सकती है घायल सांसदों के बयान
संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड में आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच घायल सांसदों का बयान दर्ज कर सकती है। इस बीच पुलिस ने संसद से CCTV फुटेज इकट्ठा करने की भी कवायद भी तेज कर दी। बता दें कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी स्थित ISC यूनिट कर रही है। घायल सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।
Mon Dec 23 2024 02:34:12 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
PM मोदी आज ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विकसित भारत के निर्माण में अपने युवा साथियों की सार्थक भागीदारी बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में सुबह करीब 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का सौभाग्य मिलेगा।”