Photos News this Week: गाजा में इजरायली सेना की तरफ से अल जजीरा के पत्रकारों की हत्या से लेकर काबुल में अमेरिकी वापसी और तालिबान शासन की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अफगानियों के कार्यक्रम पिछले हफ्ते चर्चा का विषय बना रहा। इसके अलावा पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का में हुई बातचीत भी ट्रेंड में रहा। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ। तस्वीरों के माध्यम से हम आपको इस सप्ताह की बड़ी खबरों की एक झलक दिखा रहे हैं