Pharma Stocks Fall: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ लगाने की धमकी दी तो फार्मा स्टॉक्स ढह गए। निफ्टी 50 पर टॉप-5 लूजर्स में तीन फार्मा स्टॉक्स रहे और निफ्टी फार्मा पर तो इंट्रा-डे में सभी शेयर रेड हो गए। निफ्टी फार्मा के शेयर 10 फीसदी तक टूट गए। जानिए कि कारों पर भी टैरिफ की धमकी के बावजूद फार्मा को अधिक झटका क्यों लगा और किन शेयरों पर इस धमकी का असर कम पड़ेगा?