Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए गए। ईंधन की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी पर निर्भर करती हैं। आज अधिकांश शहरों में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि अलग-अलग राज्यों के टैक्स के कारण कुछ जगहों पर मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला