(खबरें अब आसान भाषा में)
Persistent Systems Q3 Results: आईटी सेक्टर की कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स ने बुधवार 22 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4 फीसदी बढ़कर 373 करोड़ रुपये रहा।