PBKS vs RCB IPL Match Live Score: आईपीएल 2025 में आज से फाइनल की रेस शुरू हो गई है। क्वालीफायर-1 में इस सीजन की दो तगड़ी टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) भिड़ने वाली हैं। एक तरफ जहां पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार क्वालीफायर के खेलने जा रही है तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी की नजर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी पर है। आज का मैच जीतकर दोनों की टीमें ट्रॉफी के कदम और पास जाना चाहेंगी। आरसीबी और PBKS के बीच ये महामुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड चंडीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 का महामुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा