PBKS Vs MI IPL Match Qualifier 2 Live Score: IPL 2025 में क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है, क्योंकि जो भी टीम ये मैच हारेगी उसका आईपीएल का सफर खत्म हो जाएगा। क्वालीफायर-1 में पंजाब की टीम आरसीबी से हारकर आई है तो वहीं मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है