PBKS vs LSG Highlights: लखनऊ पर मिली इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की टीम प्वॉइट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उसके खाते में अब 11 मैचों में 15 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ टीम तालिका में सातवें पायदान पर खिसक गई है। उसने 11 मैचों से केवल पांच जीते हैं। प्लेऑफ के लिए लखनऊ की राह अब काफी कठिन हो गई है